भोंपूराम खबरी। इन दिनों फ्लाइट से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान कर देने वाली हैं. एयर इंडिया में पेशाब कांड के बाद अब स्पाइसजेट की फ्लाइट से जुड़ी घटना सामने आई है, जहां यात्री द्वारा दुर्व्यवहार करने पर फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने उसे नीचे उतार दिया. इस पूरे मामले पर स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि 23 जनवरी, 2023 को स्पाइसजेट के वेट-लीज्ड कोरेंडन विमान को दिल्ली से हैदराबाद के निर्धारित किया गया था।

विमानन कंपनी ने बताया कि दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान, एक यात्री ने अनियंत्रित और अनुचित तरीके से व्यवहार किया. केबिन क्रू को परेशान किया. केबिन क्रू ने पीआईसी और सुरक्षा कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी. क्रू के साथ बदसलूकी करने वाले यात्री और उसके एक सह-यात्री को विमान से नीचे उतार दिया गया. इसके बाद सुरक्षा दल को सौंप दिया गया. बता दें कि इससे पहले भी विमान में यात्रियों का हंगामा देखने को मिला है।




