Saturday, September 5, 2026

पैदल जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर हुई मौत,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। घर से ड्यूटी को कंपनी जाने के लिए निकली महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को राह चलते लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यूपी के जिला लखीमपुर खीरी थाना निघासन के गांव प्रतापगढ़ हाल निवासी ट्रांजिट कैंप निर्मल सिंह और उनकी पत्नी जामुनी देवी सिडकुल की अलग अलग कंपनी में काम करते हैं गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ६ बजे जामुनी देवी कंपनी जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। सिडकुल में पहुंचते ही अज्ञात बाईक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका के परिवार के लोग पहुंच गए। मृतका किसी कंपनी में काम करती थी। पति भी सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता है। आरोपी बाईक सवार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.