Friday, September 4, 2026

पैंगोलिन शल्क के साथ पकड़े गए 6 आरोपी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम को उस वक्त सफलता हाथ लगी, जब वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पैंगोलिन की शल्क के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वन विभाग की टीम को पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

बता दें कि तराई केंद्र वन प्रभाग रुद्रपुर की एसओजी टीम को शुक्रवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भटपुरी तीन मंदिर के पास 3.170 किलो पैंगोलिन शल्क को  प्काश सिंह पुत्र नंदराम सिंह निवासी बरहैनी चनकपुर, सिंधु प्रताप पुत्र बाबूराम, हरिओम पुत्र लालता प्रसाद, जय प्रकाश रस्तोगी पुत्र कृष्णपाल रस्तोगी, विनोद कुमार पुत्र लेखराज बेचने जा रहे है।

मुखबिर की सूचना पर एसओजी की टीम प्रभारी कैलाश चंद तिवारी ने वन विभाग की टीम के साथ घेराबंदी करते हुए 5 आरोपियों को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम को पकड़े गए आरोपियों के पास से 3.170 किलो पैंगोलिन की शल्क बरामद हुई। वहीं वन विभाग की टीम ने पकड़े गए पांच आरोपियों की निशानदेही पर बन्नाखेड़ा से एक अन्य आरोपी लक्ष्मण सिंह को भी गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम को पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए 6 आरोपियों का शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें उन्हें अलग भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.