Friday, September 4, 2026

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर दिनेशपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार ग्राम चंदन नगर निवासी निताई मिस्त्री ने घर में ही स्थित आम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। बुधवार तड़के करीब पांच बजे परिजनों ने निताई को पेड़ से लटका देखा तो उनके होश उड़ गये। आनन फानन में उसे पेड़ से उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.