Saturday, September 5, 2026

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में प्रेमी युगल का संदिग्ध अवस्था में शव पेड़ से लटका मिला है। आम के पेड़ से लटके दो शवों ने शनिवार सुबह सनसनी फैला दी। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटाई है। वही मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में पुलबट्टा थाना क्षेत्र में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों शादीशुदा थे और लड़की इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। दोनों के बच्चे भी है। जानकारी के अनुसार देर रात जब लड़की घर से बाहर निकली तो प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.