Saturday, September 5, 2026

पेड़ों की चोरी के आरोप में निवर्तमान मेयर सहित तीन पर हुआ मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक निवर्तमान मेयर, भाजपा प्रदेश मंत्री सहित तीन लोगों के खिलाफ पेड़ों को काटकर चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूएस नगर जिले के रुद्रपुर स्थित सनकादिक तपस्थली राधाकृष्ण कुंड शैलजा फार्म थाना ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 12 निवासी महंत राम बालक दास ने बताया था कि कुछ वर्षों से वह घर पर गोशाला चला रहे हैं। गोशाला में गायों की छाया के लिए पेड़-पौधे लगे हुए थे। इसमें सागौन के भी काफी पेड़ थे। आरोप है कि गोशाला की भूमि और पेड़ों को तत्कालीन मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा और रोशन अरोरा हड़पना चाहते थे। 28 मार्च 2021 को तीनों ने निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर आरा और कुल्हाड़ी से हरे-भरे सागौन के 50 से अधिक पेड़ काटकर चोरी कर लिए थे।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

पीड़ित पक्ष के मुताबिक उन्होंने पूरे मामले की लिखित जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी से भी शिकायत। साथ ही सीएम पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। उसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।

मेयर और अन्य ने आरोप नकारे

निवर्तमान मेयर रामपाल और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। बताया कि गोशाला 7.5 एकड़ नजूल भूमि पर बनाई गई है। पूर्व में महंत राम बालक दास ने करीब एक एकड़ में कब्जा किया था, जिसे निगम ने पुलिस की मदद से हटाया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.