Friday, September 4, 2026

पेट्रो पदार्थ मूल्य वृद्धि के खिलाफ केंद्र का पुतला फूंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। बढ़ती महंगाई और पेट्रो पदार्थों की रोज बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। हाथों में गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में दीनदयाल चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी ने देश की आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है। एक तरफ देश में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, दूसरी तरफ रसोई गैस की बढ़ती कीमत ने घर के बजट को हिलाकर रख दिया है। केंद्र की मोदी सरकार देश की गरीब जनता को सस्ता अनाज और सस्ता चूल्हा नहीं दे सकती इसलिए सत्ता में बने रहने का अधिकार खो चुकी है। कांग्रेस के शासनकाल में जरूरी चीजों और मूलभूत वस्तुओं की कीमतें कम थी लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही महंगाई बढ़ानी शुरू कर दी। नंदलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब चूल्‍हे चौके में भी महंगाई की आग लगा दी है। पेट्रोल और डीजल के दाम देश के कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार चले गए हैं। अब रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। पेट्रो पदार्थों की इतनी ज्यादा कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार ने गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। संदीप चीमा ने कहा कि वर्ष 2007 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई तो उस समय राज्यसभा की सदस्य रही स्मृति ईरानी ने खूब हंगामा किया था। उन्होंने सड़कों पर उतरकर हाथों में सिलेंडर लेकर मौजूदा सरकार के खिलाफ खूब जहर उगला था। आज स्मृति ईरानी केंद्र में मंत्री हैं लेकिन 150 रुपये प्रति सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर आज वह चुप है।

कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता देश व्यापी आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में दलीप अधिकारी, श्यामल मंडल, चंद्रशेखर ओझा, आशीष यादव, सचिन मुंजाल, उमा सरकार, किशोर कुमार, देबू कुमार कोली, नितिन, फरमान सिद्दीकी, उमाशंकर, मंगल सिंह, प्रांजल गाबा आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.