Friday, September 4, 2026

पेट्रोल का शतक, कांग्रेसियों ने खेला क्रिकेट 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  क्षेत्र में पेट्रोल के दाम सौ रुपये प्रति लीटर पार हो जाने के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में इस मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर पहुंच कर पेट्रोल के सेंचुरी मारने पर क्रिकेट की किट पहनकर केंद्र सरकार की खिंचाई की।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव किशोर कुमार के नेतृत्व जयनगर के पेट्रोल पंप पर पहुंचे युकां कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि “बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार”। हालदार ने कहा कि 2014 में महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र में आई मोदी सरकार ने जनता से लोक लुभावने वादे किये। लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद यही मोदी सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम में बेहताशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। इसको लेकर जनता में बहुत ज्यादा आक्रोश है और युवा कांग्रेस ने जनविरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें आइना दिखाती रहेगी।

इस मौके पर नीतीश चौहान, लवलेश सिंह, मनदीप लांबा, मनोज चौहान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मंगल सिंह, चेंचू जी, भानु सिंह, गुरमीत सिंह, लक्की, राहुल बिष्ट आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.