Friday, September 4, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत सड़क हादसे में हुए घायल!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी से मंगलवार रात काशीपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में हरीश रावत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काशीपुर के अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पूर्व सीएम हरीश रावत सड़क हादसे में हुए घायल!

पुलिस के अनुसार पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। देर रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व सीएम को जोर का झटका लगा। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। और वो काशीपुर स्तिथ होटल अनन्या में रात्री विश्राम को चले गए। बता दें की आज हरीश रावत की काशीपुर में पत्रकार वार्ता भी प्रस्तावित है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.