Saturday, September 5, 2026

पूर्व सीएम की बेटी आरुषि निशंक, फिल्म ‘तारिणी’ में निभाएंगी अहम भूमिका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने तारिणी का शुभारंभ कुमार विश्वास के साथ मिलकर करने की घोषणा की। बताया कि यह प्रेरणास्पद कहानी उन छह महिला नौसेना अधिकारियों की थी जिन्होंने वर्ष 2015 में पूरी दुनिया की ऐतिहासिक परिक्रमा की।

आरुषि निशंक व लेखक कुमार विश्वास तारिणी के लेखन को पूरा करने में लगे हैं।दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नेवी की छह जांबाज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म तारिणी से उत्तराखंड की मशहूर कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। आरुषि निशंक व लेखक कुमार विश्वास तारिणी के लेखन को पूरा करने में लगे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने तारिणी का शुभारंभ कुमार विश्वास के साथ मिलकर करने की घोषणा की। बताया कि यह प्रेरणास्पद कहानी उन छह महिला नौसेना अधिकारियों की थी, जिन्होंने वर्ष 2015 में पूरी दुनिया की ऐतिहासिक परिक्रमा की।महिला सशक्तिकरण पर आधारित है तारिणी।

बताया कि तारिणी सिर्फ एक साहसिक कहानी नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक उत्सव व अद्भुत उपलब्धियों का प्रमाण है। इस प्रयास के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित व सशक्त करने का उद्देश्य है। अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर बताया कि जल्द ही इस बारे में भी बताया जाएगा।आरुषि निशंक इससे पहले म्यूजिक एल्बम भी कर चुकी हैं। आरुषि निशंक महिला अधिकारों के लिए काम करने के साथ ही सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.