Friday, September 4, 2026

पूर्व विधायक शुक्ला का परिवार हादसे में बाल-बाल बचा

Share

Advertisement

भोपूराम खबरी,रूद्रपुर। गत रात्रि किच्छा मार्ग पर मलसा मोड़ पर किच्छा से रूद्रपुर आ रहे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के परिवार की कार को अन्य कार चालक ने जोर से टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में कार सवार शुक्ला के परिजन बाल बाल बच गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर । टक्कर मारने वाले कार चालक को वाहन सहित अपनी हिरासत में ले लिया।

वहीं उधर दूसरी ओर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा है कि अज्ञात लोगों ने उन्हें मारने का षड़यंत्र रचा था जिसमें वह नाकामयाब हो गये। बताया जाता है कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की पत्नी शशी शुक्ला, दो भतीजे मनीष शुक्ला उसकी पत्नी विधी, सचिन शुक्ला उसकी पत्नी गीतांजली तथा पांच बच्चे कार संख्या यूके 16-8888 में सवार होकर गत रात्रि किच्छा से रूद्रपुर की ओर आ रहे थे। मार्ग में मलसा मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आती कार संख्या यूपी25 सी-9712 के चालक बरेली निवासी अभिषेक पुत्र पवन उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पूर्व विधायक शुक्ला की कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार सवार चालक महेश सहित श्री शुक्ला के परिजन सकुशल बच गये। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने अभिषेक को कार सहित अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जाता है कि घटना के समय अभिषेक नशे की हालत में था। उसका कहना था कि वह बरेली से रूद्रपुर मेट्रोपॉलिस किसी कार्य से आया था और वह वापिस जा रहा था। इधर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने घटना की निन्दा करते हुये कहा कि यह उनकी हत्या के लिये षडयंत्र रचा हुआ था। उन्हे भी इसी कार से किच्छा से रूद्रपुर आना था लेकिन परिजनों के कारण वह दूसरी कार में सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.