Saturday, September 5, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर तमाम लोगों के स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन समाजके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद विभिन्न विषयों के ज्ञाता होने के साथ-साथ एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

वह भारत के पहले हिंदू सन्यासी थे, जिन्होंने हिंदू धर्म और सनातन धर्म का संदेश विश्व भर में फैलाया। उन्होंने विश्व में सनातन मूल्यों, हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति की सर्वाेच्चता स्थापित की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने एक समाज सुधारक के रूप में युवाओं को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। साथ्ज्ञ ही पूरे देश के युवाओं को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान ट्रांजिट कैम्प व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, महामंत्री विकास बंसल, अजय नारायण सिंह, केरू मण्डल, कमलदीप सोनकर, हीरा मण्डल, प्रकाश धिकारी, सरजीत मण्डल, विवेक मालदार, गौतम सिकदार, गोपी गुप्ता, विमल राय, आदर्श रजापूत, जयदेव शाह आदि समेत कई लोग शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.