Friday, September 4, 2026

पूर्व विधायक ठुकराल ने एडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कलेक्ट्रेट पहुंच एडीएम नजूल व प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय से मिले। इस दौरान ठुकराल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शहर में एक गांधी पार्क है ,इसका का अंडर ग्राउंड पार्किग बना कर स्वरुप न बिगाड़ा जाए।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पार्किंग बनाई गई तो विरोध होगा। उन्होंने एडीएम को अवगत कराया कि रुद्रपुर में सिब्बल सिनेमा के सामने,रिक्त पड़े सरकारी भूखण्ड पर या सिचाई विभाग की भूमि अथवा काशीपुर रोड पर सीरगोटिया बस्ती के साथ ट्रेनिग सेंटर रोड पर पड़े विशाल भूखण्ड पर अंडर ग्राउंड पार्किंग और मल्टीपरपज मार्केटिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कराया व्यापक जनहित में है।ठुकराल ने बताया कि गांधीपार्क के पास पानी बरसात के दिनों मे भरा रहने के कारण यहाँ अंडर ग्राउंड पार्किंग सफल नही हो पायेगी। ठुकराल ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक राजनैतिक आदि कार्यक्रम होने पर भारी भीड़ का वजन होने पर अंडर ग्राउंड पार्किंग के ऊपर लिटर भरभरा कर गिर सकता है।अगले दो वर्षो तक इसका निर्माण कार्य होने से जन सामान्य का जनजीवन अस्तव्यस्त हो जायेगा। इसीलिए दशहरा मेला समेत राजनैतिक, धार्मिक सामाजिक व्यापारिक कार्यक्रमों को मददेनजर गांधी पार्क मे अंडर ग्राउण्ड पार्किंग जनहित मे नही बनाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.