Friday, September 4, 2026

पूर्व विधायक ठुकराल का समर्थकों के साथ जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत चार की मौत के मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी करते प्रमुख अधीक्षक को व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की।

पीएमएस खरी खोटी भी सुनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को अगर अस्पताल प्रशासन ने घर नहीं भेजा होता तो चार की मौत नहीं होती। यह शर्मनाक बात है कि एंबुलेंस को कई फोन करने के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर से मेडिकल से दवाई लाने पर विवश किया जा रहा है। वहां पहुंचे पीएमएस से ठुकराल की नोकझोंक भी हुई। उन्होंने उन्हें खरी खोटी सुनाई।

इस दौरान पूर्व विधायक ने हाथ जोड़कर कहा कि व्यवस्था सुधार दीजिए पीएमएस साहब। सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। क्योंकि वहा पर आए मरीज इधर उधर भटक रहे हैं।उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। यह अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है और यहा मेडिकल बनाने के नाम पर भी खेल चल रहा है। पीएमएस पूर्व विधायक को शांत करने की कोशिश करते रहे। पीएमएस ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए इंटरनल कमेटी गठित की गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीएमएस के आश्वासन पर ठुकराल ने धरना खत्म किया। कहा कि अगर व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो बड़ा आंदोलन होगा। वहां पर संजय ठुकराल, जगदीश सुखीजा, अंकित चंद्रा, आकाश बटला, फुदेना साहनी, राज कोली, ललित बिष्ट,जॉमी चांडा, बंटी कोली, सुखविन्दर सिंह चीमा, चन्द्रपाल, रामसिंह बिष्ट, बंटी राणा, अजय मंडल, प्रशांत विश्वास,विपिन राजपूत आदि मौजूद रहे। बता दें कि अस्पताल में प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या पुलिस फोर्स लगाया गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.