Friday, September 4, 2026

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज हो गया है। चैंपियन ने अपनी सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता की थी। इसके साथ ही गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी।

सुरक्षा में नियुक्त पुलिसकर्मी की तहरीर पर में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपने अजब-गजब बयानों के कारण अक्सर खबरों में बने रहने वाले पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल उनके खिलाफ देहरादून में कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है।बता दें कि पूर्व विधायक खानपुर के विरुद्ध इससे पहले भी डालनवाला थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करने तथा राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में पूर्व में कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज है। आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वो पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में दिनांक 30 जनवरी 2024 से तैनात थे। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करते हैं। उनकी इच्छानुसार काम ना करने पर वो गाली-गलौज करने के साथ ही धमकी देते रहते हैं। आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव ने कहा कि आठ फरवरी 2024 को प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर रात करीब 2 बजे उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है। प्रार्थना पत्र के बाद शनिवार को आरक्षी ने थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज करवाया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.