भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गाँधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तत्प्श्चात आवास विकास स्थित पटेल पार्क में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी जिसको देश कभी नहीं भुला सकता उन्होंने हमेशा देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया उन्होंने हमेशा देश की एकता अखंडता और खुशहाली के लिए काम किया पूर्व पालिकाध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एक मजबूत इच्छाशक्ति वाली महिला थी इसीलिए उनको आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया श्रीमती शर्मा ने कहा की लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल हमारे देश के पहले गृहमंत्री थे उन्होंने देश को एक धागे में पिरोने का काम किया देश मे अलग अलग जाति धर्मो और अलग अलग हिस्सों को जोड़कर एक मजबूत देश के निर्माण में अपना योगदान दिया कांग्रेस पार्टी दोनों महापुरुषों को नमन करती है और दोनों महापुरुषों के बताये मार्गो पर चलने का संकल्प करती है इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा वरिष्ठ नेता साजिद खान ,महामंत्री राजीव कामरा, अर्जुन बिश्वास,बाबू खान,रणजीत राणा, पार्षद सुशील मंडल,अमित मिश्रा, प्रीति साना महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली, उमा सरकार, कमलेश गुप्ता,बाबू विश्वकर्मा ,उमर अली ,रामाधारी गंगवार,सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,डा सुमित राय, नन्द शेखर गांगुली, अमर सिंह,उमर खान, सुदर्शन शर्मा, मनु पाल सिंह, आमिर हुसैन, अरविंद सक्सैना, मुकेश रस्तोगी, जैकी रजा, फैजल खान, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।






