Friday, September 4, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी संथन की मौत, 20 साल की सजा काटने के बाद मिली थी रिहाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर ।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में दोषी संथन की चेन्नई के एक अस्पताल में मौत हो गई। राजीव गांधी हत्याकांड में 20 साल जेल की सजा काटने के बाद दो साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने संथन को रिहा किया था। जानकारी के मुताबिक संथन की मौत हार्ट अटैक से हुई।  संथन उर्फ टी सुथेन्डिरराजा (55 वर्ष) एक श्रीलंकाई नागरिक था। 1991 में श्री पेरम्बदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में 20 साल से ज्यादा जेल की सजा काटने के बाद 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने संथन समेत सात लोगों को रिहा कर दिया था।

संथन की मौत चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में हुई। इस अस्पताल में संथन के संथन का “लिवर फेल्योर” का इलाज चल रहा था। सुबह 7.50 मिनट पर हार्ट अटैक के चलते संथन की मौत हो गई।

राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के डीन ई थेरानिराजन ने कहा, ‘संथन को बुधवार सुबह करीब 4 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ, लेकिन सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रक्रिया के बाद उसकी सांसें फिर से लौट आई थी और उसे ऑक्सीजन दिया गया और वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। हालांकि, संथन पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ और आज सुबह 7.50 बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘पोस्टमार्टम कराया जाएगा…शव को श्रीलंका भेजने के लिए कानूनी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।’

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.