Friday, September 4, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन के बाद देश में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।

स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती

मनमोहन सिंह को गुरुवार शाम बेहोशी की हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे डॉ. सिंह को पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर फिलहाल उनके आवास पर रखा गया है, जहां नेता और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

डॉ. सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। पार्टी ने कर्नाटक में चल रहे स्थापना दिवस समारोह समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली पहुंचकर उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा,

> “भारत ने आज अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक को खो दिया। डॉ. मनमोहन सिंह जी ने एक असाधारण अर्थशास्त्री और जनसेवक के रूप में देश को सेवा दी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने हमारे देश की प्रगति में बड़ा योगदान दिया। उनके निधन से गहरा दुःख हुआ है।”

देशभर में शोक का माहौल

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय ध्वज और कांग्रेस का झंडा आधा झुका दिया गया है। उनके योगदान और नेतृत्व को याद करते हुए राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

अंतिम संस्कार की जानकारी:

अंतिम संस्कार की तिथि और स्थान जल्द घोषित किए जाएंगे। देशभर में उनके प्रति श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.