Friday, September 4, 2026

पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कौशल्या एन्क्लेव में किया जनसंपर्क 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।  गंगापुर रोड स्थित कौशल्या एन्क्लेव पहुंचने पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के दर्जनों गणमान्य लोगों के साथ शर्मा ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा की।
यहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है। राज्य के लोग भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। बैठक के दौरान लोगों ने विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की बात कही। इस अवसर पर हरीश मिश्रा, गुलशन अरोड़ा, एचडी कांडपाल, कृष्ण मिश्रा, राजेंद्र पांडे, विनोद कश्यप, सुनील चंद्र डे, राजवीर सिंह, प्रमोद पांडे, तरुण पंत, आरके मौर्या, हरदेव सिंह, राकेश सिंह तंवर, दरबान सिंह, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.