Friday, September 4, 2026

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का आज प्रातः निधन हो गया ।वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन का समाचार पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।बताते चलें कि सुशीला गंगवार वर्ष 2004 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी उसके पश्चात वह पुन् वर्ष 2009 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। तत्पश्चात 2014 में उनके पति ईश्वरी प्रसाद गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष बने ,और वर्तमान में उनकी पुत्रवधू रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं ।पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थी आज प्रातः बरा स्थित उनके निवास स्थान पर उनका निधन हो गया। श्रीमती गंगवार के निधन पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कौर चीमा ,त्रिलोक सिंह, त्रिनाथ विश्वास ,सुदर्शन विश्वास, हरदेव सिंह ,रंजीत कुमार, अजीत पाल, पवन राणा ,उदय राणा ,गुरसेवक सिंह ,जगदीश जोशी, टेक चंद कंबोज ,नवीन जोशी ,राम सिंह, सरदारा सिंह सहित तमाम लोगों ने गहरा शोक जताया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.