Friday, September 4, 2026

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. अरूण वर्मा की पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा के पति लखीमपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. अरूण वर्मा की पुण्य तिथि पर आज उनके ग्राम मकसूदपुर लखीमपुर उत्तरप्रदेश स्थित आवास में भाजपा के विभिन्न राज्यों से आए जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड राज्य से कबीना मंत्री गणेश जोशी, वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, पूर्व मंत्री बंशीधर भगत विधायक विनोद कंडारी,दीप्ति रावत राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,विनोद भंडारी, सुनील सैनी, हरि सिंह, राजेश छावड़ा, चौधरी दलीप सिंह, अनुराग मिश्रा, रूद्रप्रताप सिंह, सैजनाथ वाजपेई, केशव सिंह बिष्ट, विनोद सुयाल, इंदर सिंह रावत व लखीमपुर के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सहित हजारों लोग शामिल थे। इस मौके पर श्री राम चरित मानस पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया। गत दिवस उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. अरूण वर्मा की बरसी पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने स्व. वर्मा को गरीबों का सच्चा मसीहा बताते हुए सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने स्व.अरूण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. वर्मा ने अपना जीवन समाज के लोगों की सेवा में लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। उनकी धर्मपत्नी रेखा वर्मा भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेवारियों को बखूबी निभा रही हैं। साथ ही बेसहारा व जरूरत मंद लोगों की मदद भी हमेशा करती रहती हैं। श्री चुघ ने कहा कि श्रीमती वर्मा निरंतर दो बार लखीमपुर से सांसद का चुनाव जीतकर निरंतर क्षेत्र वासियों की सेवा करने के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र का विकास करा रही हैं। उनसे युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान रेखा वर्मा उनके सुपुत्र अनिमेष वर्मा व ब्लॉक प्रमुख खुशी सिंह सहित परिवार से सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करने आए सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.