Saturday, September 5, 2026

पूर्व गृह मंत्री पी.चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई की रेड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई ने रेड डाली है। बता दें, पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के मामले में सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआई की टीम पी. चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमे उनका घर और कार्यालय शामिल है। छापेमारी की जानकारी कार्ति चिदंबरम के कार्यालय द्वारा मीडिया को दी गई। ये छापेमारी चिदंबरम के सात ठिकानों पर चल रही है।

बता दें, कार्ति चिदंबरम के चेन्नई, दिल्ली, मुंबई,तमिलनाडु स्थित कई ठिकानों पर सीबीआई ने रेड डाली है। वहीं छापेमारी पर कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया है। कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह कितनी बार हो चुका है, अब तो मैं गिनती भी भूल गया हूं। ये सब दर्ज होना चाहिए।” सीबाई की टीम ने निवास और कार्यालय पर छापेमारी की है। पी. चिदंबरम के 7 ठिकानों पर सीबीआई का छापा पड़ा है। पुराने मामले में सीबीआई ने नया केस दर्ज किया है। 2010-14 के बीच के मामले में नया केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम के मामले में छापेमारी की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.