Friday, September 4, 2026

पूर्व कैबीनेट मंत्री दिनेश धनै के बेटे कनक धनै पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून।  उत्तराखंड में क्या गजब हो रहा है बेटियां कितनी सुरक्षित हैं यह आप भली-भांति जान सकते हैं एक बड़ा मामला सामने आया है जहां कैबिनेट पूर्व मंत्री दिनेश धनै के बेटे और उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनक धनै पर महिला से मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगा है। रायवाला पुलिस के मुताबिक देहरादून निवासी एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने इसकी लिखित शिकायत की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जल्द पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराएगी।

महिला के मुताबिक उसकी कनक धनै से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई। इस बीच कनक ने अप्रैल 2021 में देहरादून में उससे मुलाकात की। इसी मुलाकात के दौरान महिला ने उक्त अभियुक्त पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि इसके बाद कनक ने महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया महिला के मुताबिक डिप्रेशन में आने पर उसके द्वारा सुसाइड का प्रयास भी किया गया। हालांकि कनक धनै का कहना है कि कोई भी किसी पर भी आरोप लगा सकता है लेकिन जब तक मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं हो जाते है। तब तक मैं इस पर कोई बयान नहीं दूंगा ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.