Friday, September 4, 2026

पूर्णागिरि मार्ग पर आया मलबा, केदारनाथ में जमकर बर्फबारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक सोमवार रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। चम्पावत में कल रात से ही बारिश जारी है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। उधर पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी। मलवा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल छोटे वाहनों के लिए रास्ता खुल चुका है।

पूर्णागिरि मार्ग पर आया मलबा, केदारनाथ में जमकर बर्फबारी राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थलों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी की संंभावना है। दून में भी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.