Friday, September 4, 2026

पुष्टाहार से ही बच्चों व महिलाओं का स्वास्थ्य रहेगा बेहतर : चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन पुष्टाहार का सेवन करना अनिवार्य है। यदि स्वास्थ्य अच्छा होगा तो महिलाएं अपने दैनिक कार्य अच्छे से कर सकेंगी वहीं बच्चों का शारीरिक विकास भी बेहतर होगा।

यह बात भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मंगलवार को ट्रांजिट कैंप वार्ड 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 में महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार वितरित करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसके तहत जहां महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया जा रहा है। वहीं राजकीय चिकित्सालय में प्रसव कराने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री प्रनोती विश्वास एवं सहायिका चंपा सरकार ने केंद्र में महिलाओं वह बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व चुघ का आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस इस दौरान कमलेश, कमला, मधु, निधिशा, प्रीति, विमला, ममता, रूमा, बबीता, परीक्षा, नन्ही देवी, कंचन, किरन, सोमवती, शशि, फूलवती, ओमवती, लक्ष्मी, शिखा सक्सेना, पूनम, लाली, आशा, रजनी, शिवकुमार अमित गौड़ व सत्येंद्र यादव सहित वार्ड की कई महिलाएं मौजूद थीं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.