Friday, September 4, 2026

पुलिस परिवार की महिलाओं ने जताया ठुकराल का आभार 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग का समर्थन करने और मुद्दे को शासन स्तर पर जोर शोर से उठाने पर देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं ने रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल का रेसकोर्स स्थित विधायक निवास पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने ठुकराल का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने कोरोना काल के दौरान विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की सेवा की। इसी को देखते हुए उन्होंने ग्रेड का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं जल्द ही इस मसले का कोई हल निकाला जायेगा। इस दौरान बबली रैटवाल, उर्मिला चंद, नीता रावत, कल्पना बिष्ट, आशा, पूजा, आशा, कल्पना, दीप्ति आदि सहित कई महिलाएं थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.