Friday, September 4, 2026

पुलिस ने 5 अवैध तमंचों के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी के द्वारा जिला स्तर पर अवैध अस्लाहों की शिकायत पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में पुलिस टीम के प्रभारी उ०नि० श्री धीरेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा दिनाक 27.07.2022 को काशीपुर कोतवाली तथा एसओजी काशीपुर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्ति वस्तु एंव लोगों चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर करबला मैदान के पास अभियुक्त 1 मौ० नावेद उर्फ आलम पुत्र यामीन निवासी मौ० बांसफौड़ान थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर 2 मौ0 जोवद पुत्र श्री रिसाल अहमद निवासी चिल्किया थाना रामनगर जिला नैनीताल को मय अवैध तमंचे 315 बोर मय 03: अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफतार किया गया अभियुक्त गणों को आज दिनाक को माननीय न्यायालय काशीपुर रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है। अभियुक्त शातिर किस्म के है। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थें। दोनों के विरुद्ध थाना हाजा पर पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त मौ0 जावेद वर्ष 2018 में अवैध शस्त्र के साथ गिरफतार किया गया जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.