पुलिस ने 270 कनस्तर लीसा के साथ 02 तस्कर को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा *संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के सम्बंध में दिए गए आदेश निर्देश के अनुपालन में* तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकार काशीपुर के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृव में *चौकी सूतमिल के पास* संदिग्ध वाहनों व वन संपदा के संबंध में *उप निरी0 कृष्ण चन्द्र आर्या तथा उप निरी0 सौरभ भारती* द्वारा मय पुलिस टीम के चेकिंग की जा रही थी तो समय 11:45 बजे *वाहन संख्या UK 14 CA1661 को चेक करने पर उपरोक्त केटर वाहन में 270 टीन लिसा अवैध* बरामद करते हुए अभियुक्त गणों को मौके पर गिरफ्तार कर केंटर को कब्जे पुलिस लिया गया। जिसके आधार पर कोतवाली जसपुर में
*FIR NO 488/24 धारा 26/41/ 42/ 52 भारतीय वन अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाने लाया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त गण*
*1.किशोर पांडे S/O देवी दत्त पांडे निवासी ग्राम चिन्तपुर थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल*
*2.हरजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी देवल चोड थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल*
*बरामदगी टीम*
1. SI कृष्ण चंद्र आर्य
2. SIसौरभ भारती
3. का0 हेम गिरी
4. का0 कुलदीप सिंह
5. का0 बबलू गोस्वामी।




