Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने 25 हजार का ईनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पंतनगर में हत्या के मामले में वांछित करन पुत्र बलकार सिंह निवासी गधैया बिलासपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था।

पुलिस ने 25 हजार का ईनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। उस पर एसएसपी ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम गधैया नसीमगंज बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गयी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.