Friday, September 4, 2026

पुलिस ने 240 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की 240 पेटियां बरामद की है, वहीं पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक और परिचालक ने पूछताछ में बताया कि शराब का इस्तेमाल चुनाव में किया जाना था।

बता दें कि एसपी देहात कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीओ मंगलौर ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए झबरेड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर मानकपुर बाईपास रोड पर सहारनपुर की ओर से आते हुए एक ट्रक को रोका गया, जिसमें से 240 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का की बरामद हुई, पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक मनोज पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम गढ़ोला थाना गागलहेड़ी जनपद साहरनपुर व परिचालक अंकित पुत्र किरन सिंह निवासी सालौर थाना किठौर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश ने बताया कि यह शराब उनके अन्य साथियों ने चडीगढ़ से एकत्र करके दी थी, आरोपियों ने बताया कि वह लोग फर्जी सामान का बिल रखते हैं ताकि चेकिंग के दौरान यह दिखा सकें, पुलिस ने जिस समय ट्रक को पकड़ा तो उसमें पीछे प्लास्टिक का स्क्रेब भरा हुआ था और उसके अंदर शराब की पेटियां छिपा कर रखी हुई थी, ट्रक को हरिद्वार पहुंचाना था और प्रवेश नाम के व्यक्ति से मिलकर उससे जानकारी लेनी थी कि शराब कहां पहुंचानी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.