Friday, September 4, 2026

पुलिस ने 15 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। तीन राज्यों में वांछित 15,000 रुपए के इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी मनोज कुमार कात्याल ने बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के विभिन्न अपराधों में वांछित अपराधी जसवंत को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। अपराधी जसवंत पिछले लंबे अरसे से पहचान छुपाकर रह रहा था। अभियुक्त भातू गैंग का मुख्य लीडर था तथा 1989 से फरार चल रहा था जिसके तीनों राज्यों की पुलिस को तलाश थी।

एसपी मनोज कुमार कात्याल ने बताया की सितारगंज के पर्यवेक्षण में लूट मे वांछित 15 हजार का ईनामी जसवन्त सिंह उर्फ बीस सालिया पुत्र कन्हई सिंह निवासी आदर्श कालोनी फकीर पुरा थाना सिविल लाइन मुरादाबाद की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोत0 किच्छा के नेतृत्व में थाना किच्छा पुलिस द्वारा एफआईआर नम्बर 945/2001 धारा 394 IPC से सम्बन्धित वांछित/ईनामी अभियुक्त जसवन्त सिंह उर्फ बीस सालिया उपरोक्त उम्र- 68 वर्ष जो पिछले 22 वर्षो से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपना निवास स्थान बदल रहा था को कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए, कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/02/2023 को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त भातू गैंग का मुख्य लीडर था, अभियुक्त के विरुद्ध मुरादाबाद में थाना सिविल में कई मुकदमें पंजीकृत है व थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है व अभियुक्त जसवन्त के विरुद्ध अन्य राज्यो में भी कई मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्त उपरोक्त पर 15000/ रूपए का ईनाम भी घोषित था व माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दि0-29/08/2003 को मफरुर / फरार घोषित किया गया था । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.