Friday, September 4, 2026

पुलिस ने स्मैक व अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुखानी पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध स्मैक व हथियार बरामद किए गए है। जानकारी के अनुसार मुखानी पुलिस थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एसओजी टीम व पुलिस की संयुक कार्यवाही में पुलिस ने दबिश देकर 3 आरोपियों को संतोषी माता मंदिर के पास लाल डांठ रोड से 139.22 ग्राम स्मैक व घर की तलाशी लेने पर अवैध तमंचे के साथ कारतूस लोहा गुप्ती व एक्सन पंप एवम कारतूस बरामद किए। बता दें कि पुलिस ने जिसमें से आरोपी रामचरण उत्तर प्रदेश में होमगार्ड में कार्यरत हैं जो कि आरोपी प्रेमपाल मौर्य के साथ उत्तर प्रदेश से आकर हल्द्वानी निवासी आरोपी जाहिद के साथ सांठगांठ कर अवैध स्मैक तस्करी करता था। मकान मालिक राम अवतार जो हल्द्वानी क्षेत्र में ठेकेदारी करता है उसके घर में रुक कर स्मैक बेचने की योजना बना रहे थे इसके बाद पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली और पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके पर राम अवतार के घर की तलाशी लेने पर अवैध तमंचा गुप्ती पंप एक्शन गन एवं कारतूस भी बरामद किए।

घटना में शामिल 04 आरोपियों में से एक आरोपी रामचरण उ0प्र0 में पीआरडी का जवान भी है और जो आरोपी प्रेमपाल मौर्य के साथ उ0प्र0 से आकर हल्द्वानी निवासी आरोपी जाहिद के साथ साठ गाठं कर अवैध स्मैक की तस्करी करता था। तीनों आरोपी मिलकर मकान मालिक रामअवतार (जो हल्द्वानी क्षेत्र में ठेकेदारी करता है) के घर में रूककर स्मैक बेचने की योजना बना रहे थे। जिन्हें मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर रामअवतार के घर की तलाशी लेने पर अवैध तमंचा, गुप्ती, पम्प एक्शन गन व कारतूस भी बरामद किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.