Friday, September 4, 2026

पुलिस ने सितारगंज क्षेत्र में हुए हत्याकाण्ड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।सितारगंज क्षेत्र में हुए हत्याकाण्ड के ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा। सितारगंज पुलिस ने हत्याकांड आरोपी को किया गिरफतार, हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद।

दिनांक-30.07.2024 को वादी नगेन्द्र सिह पुत्र श्री दिलवाग सिंह निवासी ग्राम लौका फार्म तहसील सितारगंज जिला ऊधमसिंहनगर ने थाने पर तहरीर दी की उसने अपने मुर्गी फार्म पर काम करने के लिये करीब दो साल पहले लालता प्रसाद पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम बरी बाजार थाना पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर को रखा था तथा लगभग 20-25 दिन पहले सिडकुल सितारगंज में मुझे सुमन कुमार पुत्र लल्लन दास निवासी कमलबाग रोड सनीस चरा थाना मुजफरपुर बिहार उम्र 26 वर्ष मिला तथा उसके द्वारा काम पर रखने की बात कही जिसको वादी द्वारा 3500 / रू0 महीना में पोल्ट्री फार्म में काम पर रख लिया तथा दोनों पोल्ट्री फार्म में काम करने लगे लगभग एक हफ्ता पहले लालता प्रसाद व सुमन की आपस में काम को लेकर लड़ाई झगडा हो गया था जिस पर लालता प्रसाद के कहने पर उसके द्वारा सुमन कुमार को काम से निकाल दिया । जिसके चलते उक्त सुमन लालता प्रसाद से रंजीश रखने लगा था तथा दिनांक-28.07.2024 की रात्री 9:30 वजे सुमन कुमार शराब पीकर गांव में लड़ाई झगड़ा कर रहा था जिस पर गाँव के लोग सुमन कुमार को नशे की हालत उसके मुर्गी फार्म में छोड गये तथा वादी द्वाराs उक्त सुमन को अपने पोल्ट्री फार्म में सुला देदिया तथा दिनांक 29-07-2024 को सुमन कुमार पूरा दिन वादी के मुर्गी फार्म में सोता रहा तथा तथा जाने की बात कहने पर पैसे का इन्तजाम करने की बात कहकर वही रूक जाना तथा । तथा रात्री में सुमन कुमार पोल्ट्री फार्म में जहाँ लालता प्रसाद सोया था वही सो गया तथा दिनांक 30-07-2024 प्रातः वादी के पोल्ट्री फार्म में जाकर देखने पर वादी के नौकर लालता प्रसाद के सिर में गम्भीर चोटे होने तथा का खून में लथ-पथ होने तथा उसकी मृत्यु हो चुकी थी तथा सुमन कुमार का मौके से फरार था तथा लालता प्रसाद आये दिन मुझसे सुमन कुमार की शिकायत करता रहता था जिस कारण रंजीशन सुमन कुमार द्वारा लालता प्रसाद की हत्या कर दी है तथा मौके से फरार हो गया है । दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सितारगंज में *FIR N0-251/2024 धारा-103(1) BNS सुमन कुमार पुत्र लल्लन दास निवासी सनीचरा स्थान के पास, कलमबाग रोड , थाना काजी मोहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार* के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त द्वारा मृतक लालता प्रसाद की निर्मम हत्या की गयी जिस कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर महोदय रूद्रपुर महोदय के निर्देशन में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय व प्रभारी निरीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त सुमन कुमार पुत्र लल्लन दास निवासी सनीचरा स्थान के पास, कलमबाग रोड , थाना काजी मोहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की तलाश हेतु आसपास के व वादी के पोल्ट्री फार्म से हाइवे पर मिलने वाले लिंक मार्गों में स्थित दुकानों व घरों के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अभियुक्त के तलाश हेतु फोटों प्रसारित की गयी तथा अभियुक्त बिहार राज्य से होने के कारण उसके भागने के सम्भावित स्थानों रेलवे स्टेशनों ,बस अड्डो आदि स्थानों में मुखबिर मामूर किये गये और सुरागरसी पतारसी कर घटना के *24 घण्टे के भीतर* दिनांक-31.07.2024 को अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त *सुमन कुमार पुत्र लल्लन दास निवासी सनीचरा स्थान के पास, कलमबाग रोड , थाना काजी मोहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र-28 वर्ष* को सिडकुल सितारगंज स्थित निर्माणाधीन प्लास्टिक फैक्ट्री के आगे बने निर्णाधीन गार्ड रूम के अन्दर से गिरफ्तार किया गया तथा दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त से बरामदा बैग से *घटना में प्रयुक्त लोवर जिस पर खून* लगा है बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा मृतक लालता प्रसाद द्वारा पोल्ट्री फार्म के मालिक से बार –बार उसकी शिकायत कर उसको नौकरी से हटवा देने जिसके चलते उसके मन में लालता प्रसाद के प्रति बदला लेने की भावना पैदा होना तथा घटना के समय नशे की हालत में होने के कारण मृतक लालता प्रसाद से झगडा होने पर उसके द्वारा उक्त रंजीश के चलते लालता प्रसाद के चेहरे पर सीमेन्ट के पत्थर से बार –बार वार कर उसकी हत्या करना बताया । अभियुक्त की पूर्ण आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अभियुक्ता को अन्तर्गत धारा-103(1) BNS में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- सुमन कुमार पुत्र लल्लन दास निवासी सनीचरा स्थान के पास, कलमबाग रोड , थाना काजी मोहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र-28 वर्ष

*बरामदगी*
1- हत्या करने में प्रयुक्त सीमेन्ट का पत्थर , घटना के दौराने अभियुक्त द्वारा पहनी खून से सनी लोवर ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.