भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भदईपुरा में बीते दिनों साथी को छत से धक्का देकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें भदईपुरा में बीते दिनों नेपाल पुत्र राम भरोसे निवासी भदईपुरा का शव मोहल्ले में ही संदिग्ध हालातों में लहुलूहान हालत में बरामद किया गया था।
मामले में भदईपुरा शनि मंदिर के पास वार्ड 14 निवासी मृतक की बहन ममता पत्नी स्व0 चन्द्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसके भाई नेकपाल पुत्र राम भरोसे को 18 अक्टूबर की रात्रि करीब 11बजे नागेश साहनी निवासी भदईपुरा को बुलाने आया था और नेकपाल को घर से ले गया। जिसके बाद रात्रि करीब एक बजे खबर मिली कि भाई का शव लहुलुहाल हालत में नागेश के घर के बाहर पड़ा है। मृतक की बहन ने नागेश साहनी पर छत से धक्का देकर भाई को मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया।पुलिस ने घटना के बाद फरार चल रहे नागेश उर्फ नागेन्द्र उर्फ नागा पुत्र निरसु साहनी निवासी भदईपुरा वार्ड न0 14 थाना फ्लाई ओवर के नीचे काशीपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौड, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमाल हसन, अर्जुन गिरी , उपनिरीक्षक विकास कुमार, जयप्रकाश, कांस्टेबल अमित जोशी ,गणेश धानिक, महिला कांस्टेबल ममता आर्या आदि शामिल थे।




