Friday, September 4, 2026

पुलिस ने साइबर क्राइम जागरूकता से संबंधित वर्कशॉप की आयोजित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देशों के क्रम में *दिनांक 06 नवंबर एवं 10 नवंबर 2024 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, उत्तराखंड  नवनीत सिंह, श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम उत्तराखंड  अंकुश मिश्रा,एवं प्रभारी निरीक्षक CCPS KMN श्री अरुण कुमार जी के निर्देशानुसार साईबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर* में तैनात टीम द्वारा *आर.ए.एन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर की प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर ऑफ को-ऑपरेटिव डेयरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लाल कुआं* के निजी अनुरोध पर साइबर क्राइम जागरूकता से संबंधित निम्नलिखित 02 वर्कशॉप आयोजित की गई

पुलिस ने साइबर क्राइम जागरूकता से संबंधित वर्कशॉप की आयोजित

*1* – 10 नवंबर 2024 को

कुमाऊं रेंज, रुद्रपुर के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने *आरएन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के प्रिंसिपल के अनुरोध पर एक साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में *इंस्पेक्टर ललिता शर्मा(विजिलेंस डिपार्मेंट) और सब-इंस्पेक्टर वंदना चौधरी* ने पैरेंट्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

*इस वर्कशॉप में विजिलेंस डिपार्टमेंट इंस्पेक्टर श्रीमती ललिता शर्मा जी ने सभी पेरेंट्स को बताया कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अधिकारी सरकारी कार्य करने के बदले कोई भी रिश्वत की मांग करता है तो वह मोबाइल नंबर1064 पर इसकी शिकायत दर्ज कर सकता है।*

*2* इसी तरह, 6 नवंबर 2024 को को-ऑपरेटिव डेयरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लाल कुआं में भी साइबर जागरूकता वर्कशॉप आयोजित की गई। इस सेमिनार में *सब-इंस्पेक्टर वंदना चौधरी और दीपक सती* दुग्ध डेयरी के स्टाफ मेम्बर्स और मैनेजमेंट कमेटी को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। निम्नलिखित बिंदुओं पर साइबर क्राइम जागरुकता प्रोग्राम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

– साईबर अपराध के बारे में जागरूकता

– साईबर क्राइम टिप्स और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी

– यातायात नियमों और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी

– साईबर बुलिंग, साईबर स्टॉकिंग, और ऑनलाइन उत्पीड़न के बारे में जागरूकता

– कॉरियर स्कैम, डिजिटल एरेस्ट, ऑनलाईन ट्रैडिगं एवं अन्य तकनीको से किये जाने वाले साईबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुकता

– साईबर अपराध के पूराने व नये ट्रैड के तरीके

– उत्तराखण्ड पुलिस एप की सम्पूर्ण जानकारी

– रजिस्ट्रेशन फॉर साईबर वॉलियन्टर

– टैक्नोलॉजी के लाभ व दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी

*Important Cyber Helpline Portals*

 Tafcop –To know how many mobile number run on your aadhar card

 Ceir- For Stolen Mobile Phones

 Stop Ncii- It is free tool designed to support victims of Non-Consensual Intimate Image (NCII) abuse.

 Chakshu- For reporting suspected Mobile Numbers.

*महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:*

– साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर: 1930

– पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 112

– उत्तराखंड एंटी करप्शन हेल्पलाइन: 1064

– चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098

*साईबर सुरक्षा टिप्स*

– ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें

– सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें

– अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें

– अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें

– ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें

– पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें

– ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें

– साईबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें

– ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें ।

– NCRP portal. https://cybercrime.gov.in एवं इत्यादि सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गयी एवं यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो को भी साझा करने हेतु कहा गया । साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहें और ऑनलाइन सुरक्षित रहें!

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.