Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने वन स्टाप सैंटर से हुई दो लापता युवतियों को किया सकुशल बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। दिनांक 18/08/2024 को वादिनी कविता बडौला केन्द्र प्रशासक OSC रूद्रपुर ने तहरीर दी कि हमारे वन स्टाप सैंटर से दो लडकियाँ कंचन उम्र 15 वर्ष व ईशा मजूमदार उम्र 15 वर्ष जो कि CWC द्वारा वन स्टाप सैन्टर में रखी गयी थी,

दिनांक 18/08/2024 को प्रातः 09.00 बजे उक्त सैंटर से बिना बताये भाग गयी है, जिस पर थाना रूद्रपुर में मुकदमा FIR NO- 410/2024 धारा 140(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा तफ्तीश उ0नि0 विकास कुमार के सुपुर्द की गयी तथा उक्त दोनों बालिकाओं की तलाश, सुरागरसी, पतारसी हेतु टीम गठितकर रवाना किया गया तो कंचन उपरोक्त ईशा के मामा जेल कैम्प नं0-03 शक्तिफार्म सितारगंज से बरामद सकुशल बरामद हुई तत्पश्चात व्यापक सुरागरसी पतारसी से यह जानकारी प्राप्त हुई कि ईशा मजूमदार उपरोक्त बृन्दावन मथुरा में कहीं है जिस पर टीम को बृन्दावन मथुरा रवाना किया गया तो दिनांक 22/08/2024 को ईशा मजूमदार उपरोक्त को मथुरा से बरामद कर थाना रूद्रपुर लाया गया जिनका माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में धारा 140 ( 3 ) BNSS के बयान अंकित कराने के उपरान्त CWC में पेश किया गया, CWC द्वारा उक्त बालिकाओं के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया है।
बरामदगी टीम:-
1. उ0नि0 विकास कुमार
2. उ0नि0 नेहा राणा
3. कानि0 1029 विजयपाल सिंह
4. म0का0 728 पूजा
5. म0का0 1075 चांदनी मेहरा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.