Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने लूट डकैती करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का किया गया भंडाफोड़, 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पुलिस ने लूट डकैती करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का किया गया भंडाफोड़, 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने खुलासा करते हुए कहा कि थाना हाजा पर दिनांक 20.12.2023 को समय रात्रि 01:00 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हनुमान नगर कालौनी अलीगंज रोड़ टाण्डा उज्जैन काशीपुर में कुछ बदमाश घर में घुस गये है और घरवालों के साथ मारपीट, हाथ पैर बांध कर जान से मारने की धमकी देकर सोने चांदी और कैश लूट कर ले गये है।

इस सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी काशीपुर, प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी टाण्डा उज्जैन, रात्रि अधिकारी तत्काल मौके पर पहुचें, तब तक संदिग्ध व्यक्ति घर से लूट- पाट करके घर वालों को बंधक बनाकर चले गये ।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार तत्काल घटना के अनावरण हेतु चार पुलिस टीमों जिसमें सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन, सर्विलास टीम, थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अन्य दो पुलिस टीमों का गठन कर अलग- अलग क्षेत्रों में पतारसी एंव सुरागरसी हेतु रवाना किया गया तथा टैक्नीकल पुलिस टीम को घटना स्थल के आस-पास लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों को अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया गया ।

*पुलिस टीमों के द्वारा पतारसी एंव सुरागरसी करते हुये लगभग 50-60 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा पुराने बदमाशों के रिकार्ड खंगाले गये और मुखविर मामूर किये गये।*

दिनांक 27.12.2023 को मुखविर की सूचना पर कि विगत 6-7 दिनों से कुछ बाहर के लोग जो लगातार इस क्षेत्र में आ रहें है और चोरी की घटना को अंजाम दे रहें है जिनकी गातिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है उ०नि० श्री मनोज जोशी एंव उ0नि0 श्री सुनील सुतेड़ी उ०नि० श्री कंचन पड़लिया, उ०नि० दीपक जोशी के द्वारा मय पुलिस टीम के शुगर फैक्ट्री खाली फिल्ड से 07 अभियुक्त गणों को मय अवैध अस्लाह कारतूसों के साथ डकैती की योजना बनाते हुये गिरफतार किया गया। उ०नि० श्री मनोज जोशी की फर्द्ध बरामदगी के आधार पर एफआईआर नम्बर 535/2023 धारा 398/412 भादवि 3/4/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना का खुलासा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गिरफतार शुदा अभियुक्त गणों से अलग – अलग पूछताछ करने पर अभुियक्त गणों के द्वारा बताया कि विगत आठ- दस दिनों में उनके द्वारा हनुमान कालौनी काशीपुर व मूढापाण्डे जिला मुरादाबाद में डकैती डाली है अभियुक्त गणों की निशादेही पर हनुमान कालौनी काशीपुर व मूढापाण्डे जिला मुरादाबाद में डकैती का माल बरामद किया गया अभियक्त शातिर किस्म के अपराधी है उत्तराखण्ड के अलावा उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर डकैती डाली है अभियुक्त विनोद उर्फ विकास थाना मुढापाण्डे का एच०एस० है अन्य अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

*गिरफतार शुदा अभियुक्त गण*

1- विनोद उर्फ विकास पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सेजनी थाना चंदौसी जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश )

2- नरेश पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम ध्यानपुरा चकफेरी थाना कॉठ मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश )

3- राशिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई उ0सि०नगर

4- शमशेर उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर

5- अजय सेन पुत्र कुंवर सेन निवासी ग्राम खरमासा कालौनी कुण्डेश्वरी काशीपुर

6- देवेन्द्र पुत्र राजा राम निवासी ग्राम लालपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश)

7- नितिन पुत्र राकेश निवासी ग्राम गढी गंज प्रतापपुर थाना काशीपुर

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त गण*

1- अभियुक्त विनोद उर्फ विकास (हिस्ट्रीशीटर थाना मुढापाण्डे मुरादाबाद)

1- एफआईआर नम्बर 187/2008 धारा 307 भादवि

2- एफआईआर नम्बर 189/2008 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम

3- एफआईआर नम्बर 356/2011 धारा 457/380 भादवि

4- एफआईआर नम्बर 629/2010 धारा 398/402 भादविएफ

5- एफआईआर नम्बर 431/2010 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम

6- एफआईआर नम्बर 376/2012 धारा 395/397/412 भादवि

7- एफआईआर नम्बर 25/2013 धारा 307 भादवि

8- एफआईआर नम्बर 26/2013 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम

9- एफआईआर नम्बर 70/2013 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम

10- एफआईआर नम्बर 551/2013 धारा 307 भादवि

11- एफआईआर नम्बर 57/2015 धारा 4/25 शस्त्र अधिनिमय

12- एफआईआर नम्बर 368/2012 धारा 394/411 भादवि

13- एफआईआर नम्बर 171/2022 धारा 380/457 / 411 भादवि थाना आईटीआई

14- एफआईआर नम्बर 324 / 2023 धारा 307/452/504 भादवि थाना बनियाठेर सम्भल उत्तर प्रदेश

2- अभियुक्त नितिन पुत्र राकेश निवासी गढ़ीगंज प्रतापपुर थाना काशीपुर

01- एफआईआर नम्बर 108 / 2020 धारा 379/411 भादवि थाना कुण्डा

02- एफआईआर नम्बर 109 /2020 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि थाना कुण्डा उधमसिंहनगर

03- एफआईआर नम्बर 152/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि० थाना कुण्डा

3- अभियुक्त शमशेर उर्फ शेरा

01- एफआईआर नम्बर 27 / 2012 धारा 302 भादवि थाना काशीपुर

*बरामदगी का विवरण थाना काशीपुर*

1- पीली धातू के दो डिजायनदार कड़े

2- 3- पीली धातू की एक लेडिज अंगुठी पीली धातू के पाँच अदद पेंडेल

4- पीली धातू के एक अंगुठी

5- पीली धातू का एक झुमका

6- पीली धातू की एक छोटी डिजायनदार नथ

7- पीली धातू की दो नोज पिन

8- पीली धातू का एक मांग टीका

9- पीली धातू का एक कुण्डल

10- पीली धातू का एक टूटा कुण्डल

11- पीली धातू की एक छोटी चेन 12- पीली धातू का एक अर्ध चन्द्राकार पेंडल के टूटे टुकड़े

13- पीली धातू के पांच टुकड़े

14- सफेद धातू की 06 पॉयल

15- सफेद धातू के 06 बिछुवें

16- सफेद धातू के दो हाथ के धागुल

17- घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल

*बरामदगी का विवरण थाना मुढापाण्डे जिला मुरादाबाद*

1- पीली धातू का एक पैड़ल वाला मंगल सूत्र

2- सफेद धातू की दो पुरानी चैन पटटी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.