Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने लाखो की धोखाधड़ी करने पर किच्छा के राइस मिलर को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने किच्छा की मेसर्स तराई फार्म सीड्स कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सरकारी अनाज को बाजार में बेचे जाने का आरोप है। इस मामले में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के राज्य प्रबन्धक संजय कुमार चौधरी ने किच्छा थाने पर तहरीर दी थी।

चौधरी का कहना था कि उनके द्वारा वर्ष 2021-22 में ग्राम छिनकी गिद्धपुरी में स्थित मैसर्स तराई फार्म सीड्स एण्ड कंपनी से एक एग्रीमेंट किया गया था । इस एग्रीमेंट के तहत किच्छा व आसपास के क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाना था और उन्हें फाउंडेशन सीड देकर खेती करवाकर पैदा होने वाली फसल खरीद कर उसे प्रोसेस करके वापस करना था परन्तु उक्त तराई फार्म सीड्स एण्ड कंपनी के मालिक हरेन्द्र सिंह मलिक द्वारा किसानो से फसल ली गयी परन्तु नेशनल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड को 4500 कुतंल में से 1352 कुंतल ही वापस किया गया। शेष 3232 कुंतल गेंहू को बिना NFL की अनुमति के बाजार में बेचकर 95 लाख रुपये की धनराशि का गबन कर लिया गया। तहरीर पर कोतवाली किच्छा पर हरेन्द्र सिंह मलिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.