Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। रम्पुरा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को 40.60 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया।

एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोडके ने खुलासा करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, अपर उपनिरीक्षक नवीन जोशी, कांस्टेबल अमित जोशी व महेन्द्र कुमार क्षेत्र में गश्त करते शिव मंदिर चौरासी घंटा मंदिर के पास पहुंचे। एक व्यक्ति पुलिस को देखकर तेज कदमों से वापस जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता मनोज उर्फ टाकुली पुत्र कालीचरण निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 40.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। उसका कहना था कि यह स्मैक वह रम्पुरा निवासीे एक व्यक्ति से खरीदकर लाया है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के बाद पुलिस ने बरामद स्मैक कब्जे में लेकर मनोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में आंकी गयी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.