भोंपूराम खबरी। ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को लाखों की स्मैक सहित गिरफ्तारी कर लिया। जानकारी के अनुसार उ.नि. विकास रावत साथी पुलिस कर्मियों कानि. दिनेश चन्द्र तथा राकेश खेतवाल के साथ चैकिंग करते मोदी मैदान की तरफ जा रहे थे तो पंचवटी कालोनी के पास खाली मैदान में कुछ संदिग्ध व्यक्ति खडे दिखाई दिए।
पुलिस टीम के पहुंचने पर वह इधर उधर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने अपना नाम पता कुंवर पाल गंगवार पुत्र कृष्ण कुमार गंगवार निवासी ग्राम गौसलपुर, तहसील नबाव गंज थाना हाफिजगंज जिला बरेली बताया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास स्मैक है जिसे वह नशेडियो को बेचने के लिये लाया है। मामले की सूचना देने पर मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी श्रीमती अनुषा बडोला के समक्ष कुंवरपाल की तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल 51.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। उसकाकहना था कि यह स्मैक वह गुपलापुर रिठौरा थाना हाफिंजगंज के रहने वाले एक व्यक्ति से लाया है। पुलिस ने बरामद स्मैक कब्जे में लेकर कुवर पाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।




