Friday, September 4, 2026

पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के लक्ष्य नशा मुक्त जनपद के क्रम थाना कालाढूंगी पुलिस टीम ने चैकिग के दौरान दो तस्करो को लाखों की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में बीती रात कालाढूंगी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिग कर रही थी, कि चौधरी गेटा चकलुवा कालाढूंगी से एक स्कूटी वाहन सं० यूके 04 एल 1171 में सवार दो व्यक्तियों राजीव गुप्ता पुत्र खजानची लाल गुप्ता निवासी राजुपुर थाना भमौरा जिला बरेली उ0प्र0 हाल निवासी खन्ना फार्म तीन पानी हल्द्वानी व वालेश कुमार पुत्र ओमकार गुप्ता निवासी राजुपुरा थाना भमौरा जिला बरेली उ०प्र० हाल निवासी जोशी निवास चौधरी कालोनी हल्द्वानी को पकड़ा, तथा उनके पास से101 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओ के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

इधर तस्करो ने पूछताछ में बताया कि बरामद मोरफीन (स्मैक) के बारे में पूछा तो उनके द्वारा बताया गया कि यह स्मैक हम दोनों बरेली के गुलफाम नाम के व्यक्ति से लेकर आये थे, परन्तु उसका पता हमें मालूम नही है। यह स्मैक हम दोनों कालाढूंगी में ही दो अलग-अलग लोगों को देने के लिये जा रहे थे। जिनको हमने यह स्मैक देनी थी वो लोग एक नैनीताल का और एक कालाढूंगी का है जो हमें शाम को 8 बजे निगम गेट के पास कालाढूंगी में ही मिलने वाले थे। जो कालाढूंगी पुलिस टीम की तत्परता से पकड़े गए। वही एसएसपी ने थाना कालाढूंगी पुलिस टीम को 5000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.