Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने यहां से किए दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी क्षेत्र में एक सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर की गई, जिसमें बाहरी व्यक्तियों का वृहद स्तर पर सत्यापन किया गया। गिरफ्तार किए गए नागरिकों में नारायण विश्वास (57 वर्ष) और उनकी पत्नी गौरी विश्वास (47 वर्ष) शामिल हैं। दोनों नागरिकों ने भारत में चिकित्सा वीजा पर प्रवेश किया था, लेकिन उनकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी, जिसके बाद वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि नारायण विश्वास, जो कचुवा अभय नगर सिरधौरपुर, जसौर बांग्लादेश के निवासी हैं, ने अपनी पत्नी गौरी विश्वास के साथ मिलकर काकोली, अपनी बेटी के उपचार के लिए भारत में प्रवेश किया था। उनकी बेटी का पिछले वर्ष कैंसर का इलाज चल रहा था, लेकिन जुलाई में उसकी मृत्यु हो गई। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय विदेश अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उ0नि0 श्याम सिंह बोरा, कानि0 अमर सिंह व म0का0 बबीता बोरा शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.