Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने मृतका नर्स का लूटा गया मोबाइल बरेली में टेंपो चालक से हुआ बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पुलिस ने मृतका नर्स का मोबाइल बरेली से बरामद कर लिया। मोबाइल टेंपो चालक ने मिला। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। बता दें कि यूपी के डिबडिबा निवासी महिला शहर के फुटेला अस्पताल में बतौर नर्स थी। वह 30 जुलाई को लापता हो गई थी। आठ अगस्त को डिबडिबा क्षेत्र में उसका शव सड़ी गली हालत में बरामद हुआ था।

पुलिस ने 14 अगस्त को बरेली निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार जेल भेज दिया। मृतका का मोबाइल नहीं मिला था। पुलिस का दावा था कि हत्यारोपी ने लूट और दुष्कर्म के बाद नर्स की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो दिन की पीसीआर के बाद भी हत्यारोपी से मृतका का मोबाइल बरामद नहीं कर सकी थी। मृतका के पास दो मोबाइल थे। एक खुद व दूसरा उसकी बेटी का था। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने मृतका की बेटी वाले मोबाइल पर सिम लगाया था और सिम की डिटेल और ब्यौरे के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

हालांकि मृतका के परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। परिजन लगातार मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन व परिजनों के दबाव के चलते एसएसपी ने जांच 20 सदस्यीय एसआईटी कर रही है। एसपी सिटी व एसआईटी प्रभारी मनोज कत्याल ने बताया कि मृतका के मोबाइल के संबंध में सर्विलांस सेकुछ सुराग मिले थे । पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बरेली से नर्स का मोबाइल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि जिससे मोबाइल बरामद हुआ, वह टेंपो चालक है और उसका नाम विहारी लाल पुत्र लाला राम निवासी थाना शाही के तुरसापटटी बरेली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.