भोंपूराम खबरी,पिथौरागढ़। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने स्कूटी संख्या यूके 06 एस-3641 को रोककर चैक किया तो चालक कमल सिंह निवासी हाट कालिका शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ गया। चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। प्रभारी निरीक्षक झूलाघाट पीसी जोशी ने घरेलू नौकर का सत्यापन नहीं कराने पर राजेश महर का 83 पुलिस एक्ट में पांच हजार रूपये का चालान किया। इसके अलावा जिले में कुल 112 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।




