Friday, September 4, 2026

पुलिस ने बाल्टी से वार कर हत्या करने वाले अभियुक्त को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कल देर शाम कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत अंडे की ठेली लगाने/बेचने वाले युवक हर्ष व आकाश की विपक्षियों से पैसे के लेनदेन संबंधी मामूली से बात पर कहा-सुनी हुई। जिसमें मृतक आकाश ने अपने दोस्त हर्ष का पक्ष लिया इससे नाराज विपक्षी अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाल्टी से लगातार वार करते हुए आकाश उपरोक्त की हत्या कर दी और भाग गए।

उक्त हत्या मामले में रुड़की पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हत्या में शामिल मुख्य आरोपी बाल्टी से लगातार वार करने वाले अभिषेक को पकड़कर जेल भेज दिया है व घटना में शामिल अन्य साथियों की तलाश कर, साक्ष्य जुटाते हुए, एक-एक कर जेल भेजा जाएगा।

विवरण मुख्य अभियुक्त-

अभिषेक पुत्र महक सिंह निवासी बिंदु खड़क, भगवानपुर हरिद्वार

बदमाशों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा, अंडे की ठेली लगाता था आकाश

बदमाशों ने अंडे की ठेली लागाने वाले एक युवक की जान ले ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू पुत्र स्वामीनाथ रुड़की टॉकीज के पास अंडे की ठेली लगाता था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक उसकी ठेली पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने आकाश के साथ मारपीट कर दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.