Friday, September 4, 2026

पुलिस ने बाइक चोरी और चेन स्नैचिंग करने वाले तीन नाबालिगों सहित पांच युवकों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। क्षेत्र में लम्बे समय से चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे तीन नाबालिगों सहित पांच युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 7 बाइकें बरामद की। पुलिस पकड़े गये आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। रविवार को कोतवाली में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सिंह कालोनी में एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए भी पुलिसकी टीमें बना कर छानबीन में लगाया गया था। एसएसपी ने बताया कि कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। पुलिस गदरपुर रोड पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। एसएसपी ने बताया कि दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना नाम थाना अमरिया जिला पीलीभीत निवासी अमृत, हरपाल बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों से जानकारी मिली कि दोनों तीन नाबालिग साथियों के साथ चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। तीनो नाबालिग रुद्रपुर क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी सोने की चेन के अलावा निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें भी बरामद की गयी।

एसएसपी ने बताया कि खुलासे के दौरान सीओ यातायात आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर आदि मौजूद थे। एसएसपी ने टीम को ईनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.