Friday, September 4, 2026

पुलिस ने बम डिस्पोजल डॉग स्क्वाड के साथ चलाया चेकिंग अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस हुई अलर्ट जनपद के थानों ने अपने अपने क्षेत्र में बम डिस्पोजल डॉग स्क्वाड टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान।

पुलिस ने बम डिस्पोजल डॉग स्क्वाड के साथ चलाया चेकिंग अभियान

26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पंकज भट्ट,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के होटल,ढाबा रेस्टोरेंटों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा जनपद बॉर्डर में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है निर्देशानुसार जनपद के थाना हल्द्वानी, मल्लीताल,तल्लीताल, लालकुआं, कालाढूंगी,काठगोदाम, रामनगर, चोरगलिया, भवाली ,भीमताल, मुक्तेश्वर, बनभूलपुरा, मुखानी, बेतालघाट के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.