Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने बच्ची को घर से उठा कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में लोगों ने घर से डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठा कर ले जाने वाले युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में फेरी लगाकर कबाब खरीदने वाला घूम रहा। इसी दौरान लोगों से घर से डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठा कर ले जाते पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाल धीरेन्द्र कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ के कब्जे से आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली ले कर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची को घर से उठा कर ले जाने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी फाजलपुर महरौला क्षेत्र का निवासी है और वह फेरी लगाकर कबाब खरीदता है। इस घटना का खुलासा सीओ सिटी करेंगी। उधर दिन दहाड़े बच्ची को घर से उठा कर ले जाने की कोशिश के मामले को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.