Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने फर्जी एसओजी कर्मी बनकर ठगी करने वाले दो शातिर को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद आरोपी के साथी को मुकदमे से छुटकारा दिलाने के नाम पर फर्जी एसओजी कर्मी बनकर 2.20 लाख की ठगी करने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। सीओ सिटी अनुषा बडोला की सख्ती के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उसने पास से 49 हजार रुपया बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी कई केस बताए जा रहे हैं।

सीओ सिटी अनुषा बडोला के मुताबिक उत्तम खान पुत्र स्व- गुच्चान खान निवासी ग्राम गोधी थाना बिलासपुर जिला रामपुर ने पुलिस को दी तहरीर देकर कहा था कि गोसिन पुत्र नन्हे खान निवासी भैसिया ज्वालापुर थाना भैसिया जिला रामपुर को स्मैक एनडीपीएस के मामले में एसओजी रूद्रपुर ने पकड़ लिया था। जिसने उसके भान्जे अलमारा पुत्र असलम निवासी अली नगर कोटा थाना बिलासपुर रामपुर का धारा 29 एनडीपीएस के मामले में दिया था। जिसके बाद एक व्यत्तिफ़ जिसका नाम गुफरान जोकि अपने आप को रूद्रपुर एसओजी का विवेचक अधिकारी आसिफ हुसैन बता रहा था। कहा कि अगर बचना चाहते हो तो उससे आकर मिलो नहीं अलमास के साथ साथ घर की महिलाओं को जेल भेज दूंगा। सीओ ने बताया कि उसकी धमकी से वह काफी डर गये। जिसके बाद गुफरान ने अपने साथी अलीम को उसके भान्जे के घर पर भेजा। अलीम के साथ वह भी आया था। गुफरान से मिलवाया। गुफरान 3 लाख की मांग करने लगा। उसने कहा कि मामले से अलमास का नाम निकाल देगा। उसने 2 लाख 20 हजार रूपये डरा धमकाकर ले लिए। बाद में पता लगा कि गुफरान जो अपने आप को एसओजी अधिकारी आसिफ हुसैन बता रहा था एक आम आदमी था। गुफरान व उसके साथी अलीम निवासी दरूऊ थाना किच्छा ने पुलिस की धमकी देकर 2 लाख 20 हजार रूपये हडप लिए है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने जब उनके घर पर दो तीन बाद पुलिस ने दबिश दी, तब पता लगा कि वह पुलिस वाले लोग नहीं थे। पीड़ित ने जब अलीम व गुफरान से पैसे वापस मांगे तो दोनों धमकी देने लगे। सीओ के मुताबिक इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसआई कमाल हसन के नेतृत्व में विवेचक एसआई विकास कुमार आदि पुलिस कर्मियों को शामिल किया। सीओ के मुताबिक पुलिस ने दोनों घरों से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एसओजी अधिकारी बन कर ठगी की गई नगदी में से 49 हजार रुपए बरामद हुए। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई, कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.