Friday, September 4, 2026

पुलिस ने पिता और भाई की हत्या करके फरार हुई किशोरी को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मध्य प्रदेश में रेल कर्मचारी पिता और अपने नौ साल के भाई की हत्या करने वाली किशोरी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना पर जबलपुर पुलिस की टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार पकड़ी गयी किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पिता और भाई की हत्या की थी और दोनों फरार हो गए थे। करीब ढाई महीने पहले हुई इस घटना के बाद से पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंगलवार की रात एक किशोरी नगर कोतवाली के पास स्थित महिला जिला अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर नाबालिग को कोतवाली हरिद्वार लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने प्रेमी मुकुल के साथ हरिद्वार आयी थी । उसका प्रेमी कुछ सामान लेने का बहाना बनाकर उसे छोड़कर चला गया। किशोरी ने बताया कि कथित प्रेमी ने मार्च माह में जबलपुर में उसके पिता और भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद लगभग दो महीने से वह उसे अपने साथ घुमा रहा था। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने जबलपुर पुलिस से सम्पर्क किया तो सामने आया कि प्रकरण में मुकुल कुमार को आरोपित बनाते हुए कोतवाली सिविल लाइन जबलपुर में हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जबलपुर पुलिस की टीम किशोरी की गिरफ्तारी की सूचना पर हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.